✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JPSC अभ्यर्थी कहकशां पर जानलेवा हमला ! आन्दोलनरत छात्र पहुंचे थाना

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:40:01 AM

 रांची(RANCHI) 28 दिनों से आंदोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थी कहकशा कमाल का सोमवार सुबह 11:30 बजे सैनिक मार्केट के पास रोड  एक्सीडेंट हो गया है.घायल महिला अभ्यर्थी  का घुटना चोटिल  है लिहाजा चलने-फिरने में फिलहाल असमर्थ दिख रही हैं. महिला अभ्यर्थी कहकशां का आरोप है कि यह महज दुर्घटना नहीं है, बल्कि जानबूझ कर उनपर जानलेवा हमला किया गया है. उन्हाेंने कहा कि ऐसे हमले की आशंका उन्हें पिछले कई दिनों से हो रही थी, और सोमवार को जिस तरह से लाल बलेनो कार ने महात्मा गांधी रोड पर उनपर हमला किया, इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है.

थाना ले गई पुलिस

बहरहाल, घायल कहकशां के साथ अभ्यर्थियों की पूरी टीम को पीसीआर हिंदपीढ़ी थाना ले गई है.  जानकारी के मुताबिक  यहां FIR दर्ज किया जा रहा है. बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से 7वीं से 10वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से अभ्यर्थी लगातार आन्दोलन में हैं. उनका कहना है कि इसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई. इस मामले में दो बार  जेपीएससी सचिव और अध्यक्ष स्तर पर छात्रों की बात भी हुई और बाद में राजभवन में भी अध्यक्ष की इस बाबत राज्यपाल की बात हुई. 

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.