✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुसहर टोला के किसी परिवार को आज तक नहीं मिला उज्जवला योजना का लाभ , लकड़ी पर बनाते हैं खाना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:29:26 AM

पलामू (PALAMU):  महादलित की बात हर कोई करता है. मगर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.आज भी मुसहर परिवार जंगलों से झुरी लकड़ी चुनकर खाना बनाने को मजबूर हैं. हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर पर बुद्धू बीघा गांव के मुसहर परिवार आज भी चूल्हे धुआं में खाना बनाने को मजबूर हैं. उन्हें आज तक  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है. हैदरनगर प्रखंड के हैदरनगर पश्चिमी पंचायत के बुद्धु बिगहा के मुसहर टोला में दस से पंद्रह मुसहर परिवार निवास करते हैं. आज भी मुसहर परिवार लकड़ी कोयले के धुआं में खाना बनाने  को मजबूर है. उन्हें पीएम उज्जवला योजना से जोड़ने का प्रयास किसी ने नहीं किया. मुसहर परिवार की महिला सुनीता देवी ने बताया कि उनके टोला पर किसी को उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है.  उन्होंने बताया कि किसी के घर में एलपीजी से खाना नहीं बनता है. उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना का लाभ कैसे मिलेगा, उन्हें जानकारी भी नहीं है. मुलाही देवी ने बताया कि उनके टोला के सभी घरों में झूरी लकड़ी पर ही खाना बनता है. वह जंगलों से लकड़ियां चुनकर लाती हैं, तब परिवार का भोजन बन पाता है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया कमलेश सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि मुसहर परिवारों कों उज्जवला योजना का नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अधिकारियों से बात कर मुसहर परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, पलामू 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.