✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार, में विधायक ने किया भ्रमण, दुकानदारों की समस्या से हुए अवगत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:16:50 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा जमशेदपुर पूर्वी के बाजारों में सघन भ्रमण अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सरयू राय ने गोलमुरी बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान भाजमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह भी उपस्थित थे. सरयू राय ने बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों से बात की और उनसे बाजार की समस्याओं की जानकारी ली. दुकानदारों ने बताया कि गोलमुरी बाजार में दो प्रकार की सैरात और होल्डिंग की व्यवस्था है. सैरात भूमि में स्थापित बाजार की स्तिथि खस्ताहाल हो चुकी है. लगभग 50-60 वर्षो से बाजार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. बाजारों में भ्रमण के दौरान सड़क,  नाली, स्ट्रीट-लाइट, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सभी समस्याएं विधायक सरयू राय को नज़र आई. उपस्थित विधायक प्रतिनिधि ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया.

बता दें कि इन दिनों विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के बाजारों के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से इसे मुद्दा बनाकर भ्रमण कर रहे हैं ताकि इस दिशा में पहल हो. गोलमुरी बाजार में व्यापारियों की समस्याएं सुनकर सरयू राय ने समाधान का भरोसा दिलाया है. इस भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से भाजमो के जिला मंत्री विकास गुप्ता, गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक,  गोलुमरी के अधिवक्ता सह व्यवसायी कैलाश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.