☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छुपी प्रतिभा को उभारने का बेहतर अवसर : एसएसपी

छुपी प्रतिभा को उभारने का बेहतर अवसर : एसएसपी

धनबाद(DHANBAD): सरायढेला में समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला ने हरिवंश राय बच्चन के जन्मोत्सव पर कवि सम्मेलन मधुशाला का आयोजन किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार मौजूद रहे. समाधान के होनहार बच्चों ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया. वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कविता की कुछ पंक्तियों के साथ समाधान के इस कार्य को सराहा और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होता रहे तो बेहतर होगा. यह छुपी प्रतिभा को उभारने का मौका देता है. विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, समाजसेवी आरपी तिवारी, विजय झा, अनीश डोकानियां, श्याम पांडे ,डॉ डीपी भूषण, डॉ लीना सिंह, चंदन चटर्जी, अशोक पांडे, कुंदन सिंह, डॉ साधना, अनीता अग्रवाल मौजूद रहे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Published at:28 Nov 2021 01:52 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.