✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टायर फटने से पलटा वैन, दो मजदूरों की मौत

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:30:23 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR )के पटमदा इलाके के पास टायर फटने से मजदूरों से भरी छोटा हाथी वैन पलट गई, जिससे पटमदा मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो गया, वह इस घटना में वैन में दबकर दो मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं तीसरे मजदूर की एमजीएम अस्पताल लाते लाते मौत हो गई, घटना के बाद लगभग दर्जनों मजदूर बुरी तरह घायल हो गए जिसमें 4 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है,घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी घटनास्थल पहुंचे, इसके बाद स्थानीय पुलिस ग्रामीणों और विधायक की मदद से प्राइवेट गाड़ी पर सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, हालांकि कई मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल से उन लोगों को टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया, सड़क हादसे के बाद पूरे पटमदा मुख्य मार्ग में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला.

मरने वाले सभी मजदूरों को दिलाया जायेगा मुआवजा 

जहां खुद ग्रामीणों के साथ पुलिस जवान और स्थानीय विधायक कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया वाहन को सड़क से हटाया गया और सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया, बताया जा रहा है कि सभी मजदूर युवक बंगाल के रहने वाले हैं और यह लोग पेंटर का काम करते हैं जो रोजगार के लिए विश काम करने जा रहे थे इसी दौरान बंगाल से छोटा हाथी में बैठकर जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, इसी दौरान छोटा हाथी काफी तेज रफ्तार में था वैन का टायर ब्लास्ट हो गया, इसके बाद छोटा हाथी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई इस बैंड में दबने से दो मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं तीसरे की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई,कुल मौतों की संख्या अब तक तीन हो चुकी है,अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है,हालांकि विधायक ने कहा कि सभी मरने वाले मजदूरों को मुआवजा दिलाया जाएगा और उचित इलाज के लिए अस्पताल के अधीक्षक से उन्होंने बात की है,वहीं भाजपा के प्रत्याशी ने इस घटना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने होती है.जहां ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को छोटा हाथी टेलर में जानवरों की तरह बैठा कर ले जाया जाता है और कई बार सड़क हादसा होने पर कई मजदूरों की मौत हो जाती है मौजूद जिला प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं करता.

रिपोर्ट:अंकिता कुमारी (जमशेदपुर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.