☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अजीम प्रेमजी ने  झारखंड में निवेश की जतायी इच्छा, सीएम ने लगे हाथ दिया न्यौता

अजीम प्रेमजी ने  झारखंड में निवेश की जतायी इच्छा, सीएम ने लगे हाथ दिया न्यौता

रांची (RANCHI) :  शुक्रवार को  झारखंड मंत्रालय से  सीएम हेमंत सोरेन की विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात हुई. मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राज्य के कई विकासात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, सीईओ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन अनुराग बेहर, फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड  जॉनसन टोपनो सहित अन्य मौजूद रहे.

 झारखंड में बनाएंगे कॉलेज, हॉस्पिटल 

वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अजीम प्रेमजी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में झारखंड अजीम प्रेम जी फाउंडेशन एवं विप्रो के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनेगा.अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड दिन प्रतिदिन सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है.अजीम प्रेमजी ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की तथा झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी.अजीम प्रेमजी ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहती है. झारखंड में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना, स्वास्थ्य के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना एवं आईटी पार्क फॉर जॉब एम्पलाईमेंट के लिए एवं जीविका के लिए अनेकों कार्य योजनाओं को झारखंड की जमीन पर उतारने के लिए अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन पूरी तरह तैयार है. 

 संभावनाओं के पहचान की दरकार

वार्ता के क्रम में मुख्य हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.  मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो सहयोग झारखंड वासियों को मिला है,यह सराहनीय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा विप्रो राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है. यहां के लोग सीधे और सरल हैं. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है. इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल और खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है. विश्व क्रिकेट एवं हॉकी में हमारे बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है. हमारा राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, बस जरूरत है कि यहां के पोटेंशियल को हम पहचाने और उस पर कार्य करें.

CM ने झारखण्ड आने का दिया निमंत्रण 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने व्यक्तिगत तौर पर अजीम प्रेमजी को झारखंड आने का निमंत्रण दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड पधारें. मैं स्वयं आपको इस राज्य की संभावनाओं से रूबरू कराऊंगा. राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर राज्य को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे. अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही है. उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं विप्रो झारखंड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है.



 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Published at:26 Nov 2021 11:57 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.