✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ग्रामीण और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प , एक महिला को लगी गोली, एक घायल

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:46:01 PM

 धनबाद ( DHANBAD) - निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में गुरूवार के शाम करीब चार बजे सुरक्षाकर्मियों का कोयला चोरों से भिड़ंत हो गयी.जिसमें एक महिला भालुकसुंदा निवासी बबिता देवी (42) एवं एक बच्चा गोपीनाथपुर निवासी राजन बाउरी (14) घायल हो गया.जिसे स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिये धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.महिला के दाहिने हाथ में गोली लगी है,हाथ बुरी तरह जख्मी है. हाथ में ही गोली फंसे रहने की संभावना है.बच्चे राजन का भी दाहिना हाथ जख्मी है.घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है.


कोयला चोरों ने सुरक्षकर्मियों पर बोला  हमला 

आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद जीएम ने गोली  चलवायी है.महिला एवं बच्चा कोयला चुनने गये थे. बेवजह उनपर गोली चलायी गयी. जीएम पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.इधर ईसीएल मुगमा एरिया के जीएम बीसी सिंह ने कहा कि कोयला चोरी से मना करने पर पांच सौ से अधिक संख्या में मौजूद कोयला चोरों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया.बचाव में एक राउण्ड हवाई फायरिंग करनी पड़ी.भगदड़ में महिला व बच्चे को चोट लगी होगी.गोली से कोई घायल नहीं हुआ है.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह,ब्यूरो हेड,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.