✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक सरयू राय की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'द पीपुल्स लीडर' का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन  

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:40:11 AM

रांची(RANCHI)मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'द पीपुल्स लीडर' का विमोचन किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय परिचय के मोहताज नही हैं.काफी समय से इनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है.मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में सरयू राय के सुझावों और विचारों से मैं हमेशा प्रभावित हुआ हूं.मुझे लगता है कि मैं ही नहीं बल्कि बहुत सारे लोग इनके विचारों से प्रभावित होंगे.एक अच्छे लेखक एवं एक अच्छे राजनीतिज्ञ के रूप में लोगों के बीच इनकी चर्चा सदैव होती रहती है.सरयू  राय के द्वारा लिखी गई कई पुस्तकें मैंने स्वयं पढ़ी है.मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू राय ने हमेशा चुनौतियां स्वीकार की हैं. इन्होंने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना भी किया है.सरयू राय ने सच्चाई के पथ पर चलकर अपनी अलग मुकाम बनाई है.सरयू राय जैसे लोगों के चलते ही आज भी 'सत्यमेव जयते' जिंदा है.

पुस्तकें एक बेहतर प्रबंधन के साथ राज्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं

 राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  सरयू राय द्वारा लिखी गई पुस्तकें राज्य सरकार को एक बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.हम सभी लोगों को पूर्व की गलतियों से सीख लेते हुए साथ मिलकर एक बेहतर प्रबंधन के साथ राज्य को आगे ले जाना है.आने वाले समय लेखक विवेकानंद झा द्वारा लिखी गई पुस्तक 'द पीपुल्स लीडर' राज्य को एक बेहतर दिशा देगी. 

सकारात्मक कार्यों और अच्छे सुझावों को सम्मान देना नैतिक कर्तव्य

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि कृतज्ञ समाज का उत्तरदायित्व बनता है कि जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उनके कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी चाहिए. उन्होंने एकला चलो के राह को अपनाते हुए अपनी नीति और सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं किया है.सरयू राय ने कभी भी गलत लोगों का साथ नहीं दिया.विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से राज्य हित एवं जनहित से संबंधित मामलों में सरयू राय द्वारा दिए गए सुझावों का राज्य सरकार स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान सकारात्मक कार्यों और अच्छे सुझावों को सम्मान देना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है.

'द पीपुल्स लीडर' पुस्तक में हैं कई अनछुए पहलुओं की जानकारी

 'द पीपुल्स लीडर' पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने  पुस्तक के विषय-वस्तु की विस्तृत जानकारी अपने संबोधन में रखीं.सरयू राय से संबंधित व्यक्तिगत, सामाजिक, राजनीतिक जीवन के कई अनछुए पहलुओं को इस पुस्तक में दर्शाया गया है.वर्ष 1974 छात्र आंदोलन, आपातकाल में भूमिका, राजनीति में पदार्पण, विभिन्न मुद्दों पर मतभेद, घोटालों को उजागर करने में भूमिका से लेकर कई अन्य घटनाओं का जिक्र इस पुस्तक में किया गया है.


मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने शॉल ओढ़ाकर  सरयू राय को सम्मानित किया.सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रभात प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार सहित अन्य लेखक, साहित्यकार एवं शिक्षाविद उपस्थित थे.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.