✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इडियन ऑयल टर्मिनल जसीडीह में किया मोकड्रील

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:21:29 AM

देवघर (DEOGHAR) : औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. टर्मिनल में आईओसीएल के साथ एनडीआरएफ पटना टीम के डिप्टी कमांडेन्ट आलोक कुमार के नेतृत्व में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. एनडीआरएफ ने प्रारंभिक चरण में योजना एवं समन्वय में सक्रिय भागीदारी और सहायता प्रदान कर मुख्य भूमिका निभाई. सभी आवश्यक उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल में भाग लिया. इसके बाद कमानडेन्ट ने सभी लोगों को बताया कि आपदा आने पर आपसी तालमेल से  कैसे निपटा जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों को जल्द से जल्द मेडिकल किट दिया जाए. ड्रिल के दौरान प्रभावी कार्य प्रणाली और प्रतिक्रिया उपकरणों के साथ त्वरित और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभ्यास किया गया.

जन जागरूकता का माध्यम मॉक ड्रिल

पटना टीम के डिप्टी कमांडेन्ट आलोक कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल समाज के सभी वर्गों में जन जागरूकता उत्पन्न करता है. इस तरह के मॉक ड्रिल बेहतर समन्वय विकसित करते हैं ,जो वास्तविक आपदा स्थितियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक है. आपदा प्रतिक्रिया न केवल विशेष समूहों का कार्य है, बल्कि सामुदायिक समूहों, युवाओं, गैर सरकारी संगठनों, अधिकारियों और प्रशासन भी आपदा प्रबंधन के लिए जवाब देह और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अग्नि दुर्घटना में चेतावनी बहुत कम है और नुकसान ज्यादा है. इस दुर्घटना में जीवन संपत्ति आजीविका और पर्यावरण में बहुत बड़ा नुकसान होता है .

रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह(देवघर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.