✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साफ-सफाई से कोसों दूर बाजार हाट, लोग गंदगी में ही सब्जी खरीदने पर मजबूर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:21:05 AM

गुमला (GUMLA) - जिला मुख्यालय के बाजार हाट की स्थिति काफी दयनीय है. बता दें कि बाजार में ना तो सड़क का निर्माण हुआ है, और ना ही नाली का निर्माण किया गया है. इसके कारण सब्जी लेने बाज़ार में आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विभागों की आपसी खींचतान

गुमला जिला में दो विभागों की आपसी खींचतान में बाजार हाट का हाल काफी खराब है. दरसल बाजार हाट से राजस्व की प्राप्ति जिला का बाजार समिति करती है, लेकिन समिति साफ सफाई को लेकर उदासीन रहती है. इस कारण मजबूरी में नगर परिषद द्वारा साफ सफाई करवायी जाती है. बता दें कि नगर परिषद द्वारा साफ सफाई करवाने के लिए उन्हें किसी प्रकार का फण्ड नहीं मिलता. इसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि अगर उन्हें साफ-सफाई के लिए उचित फण्ड मिले तो काम और भी बेहतर हो पाएगा.

प्रशासनिक लापरवाही

 जिला के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह एडीओ रवि आनंद की माने तो शहर में नागरिक सेवा को सही करने को लेकर वे लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन बाजार हाट उनके नगर परिषद के अधीन नहीं है. इस लिए दिक्क्त होती है. जिला मुख्यालय में मौजूद इस बाजार हाट में सप्ताह में दो दिन काफी बड़ा बाजार लगता है, लेकिन इसकी साफ सफाई को लेकर प्रशासनिक लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.