✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने डीसी को किया सम्मानित

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:16:59 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ) कोविड टीकाकरण में राज्यभर में अव्वल रहने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जिले के दो नगर निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त के कार्यालय कक्ष पहुंचकर उपायुक्त सूरज कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला,उपायुक्त  सूरज कुमार के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है,साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जिले के दो नगर निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है.जिसमें जुगसलाई नगर परिषद को (Population category 25k-50k) बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक(ईस्ट जोन) तथा जमशेदपुर अक्षेस को गार्बेज फ्री सिटी एवं सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज हेतु दो विशेष अवार्ड प्राप्त हुए.

अधिकारियों का मनोबल बढ़ाए

वहीं कोविड टीकाकरण में पहला स्थान में रहने पर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर भी पूर्वी सिंहभूम जिला को सम्मान मिला.माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा"जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने अच्छा काम किया है.उन्होने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीन की कमी होने पर व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर जिला उपायुक्त बार-बार उनके संज्ञान में विषय लाते थे.जिससे जिले में सुचारू रूप से टीकाकरण का कार्य चलता रहे.उन्होने कहा कि जनआकांक्षाओं की पूर्ति हमारे अधिकारी करते हैं तो निश्चित रूप से सरकार का दायित्व बनता है, कि अधिकारियों का मनोबल बढ़ाए.इसी क्रम में जिला उपायुक्त को जिले की उपलब्धि के लिए उनके कार्यालय कक्ष में सम्मानित करने पहुंचा हूं"


रिपोर्ट:अन्नी  अमृता (जमशेदपुर )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.