✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग के जमीन कारोबारी का बगोदर से हुआ अपहरण, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:16:16 PM

 

गिरीडीह :- बगोदर के गैंडा संत रूपी के पास से एक व्यक्ति का अपहरण की खबर है , पीड़ित व्यक्ति का नाम शमशेर बताया जा रहा है जो हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ का निवासी है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  शमशेर जमीन संबंधित व्यवसाय करता है। देर शाम अपराधियों ने बंदूक के बल पर शमशेर का  अपहरण कर लिया है अपहरण के वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने  फायरिंग भी किया है और अपहृत को लेकर बरही के तरफ भाग निकला है । इस घटना के बाद बगोदर में तरह-तरह की बातें हो रही है एवं दहशत का माहौल देखा जा रहा है।।शमशेर आलम बगोदर के गैडा (सन्तरूपी) जीटी रोड के किनारे अपने मकान का निर्माण कार्य देख रहा था इसी बीच अटका के तरफ से एक सफेद रंग का बोलेरो  उसके घर के पास रुका और दो बाइक सवार भी साथ में पहुंचे, पहुंचते ही एक अपराधी ने रिवाल्वर से फायरिंग किया उसके बाद  शमशेर को जबरदस्ती उसके कार से बोलेरो में बैठाते हुए बदमाश बरही की ओर भाग निकला ।

इस घटना की जानकारी  बगोदर पुलिस को दी गई ,  बगोदर पुलिस शमशेर की तलाश में हर संभव जगहों पर तलाशी ली है लेकिन  पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है , सम्भावना  है   की अपराधी पुलिस की पकड़ से बहुत दूर निकल चुके है , हालांकि बगोदर पुलिस अपराधी को खोजने में तत्परता दिखा रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है  लेकिन इसी बीच पुलिस को मौके से सीसीटीव फुटेज मिला है जिसमे आते हुए बेलोरो और बदमाशो द्वारा किस तरह से अपहरण को अंजाम दिया गया साफ देखा जा सकता है अब इस वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की करवाई की तैयारी में जुटी है ।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.