☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाथियों ने किसान पर बोला हमला, घायल का इलाज कराएगा वन विभाग

हाथियों ने किसान पर बोला हमला, घायल का इलाज कराएगा वन विभाग

सरायकेला (SARAIKELA) :  मंगलवार की सुबह करीब साढ़ पांच बजे जंगली हाथियों के एक झुंड ने 41 वर्षीय सोम हांसदा को पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया. मामला  हुदू पंचायत के मनोहरपुर गांव का है. घटना में बुरी तरह से घायल सोम को त्वरित इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम लाया गया जहां वन विभाग अपनी देखरेख में उनका इलाज करवा रहा है.

यह है मामला

 सोम हांसदा अपने घर के सामने ही अपने बाड़ी से मूली निकालने के लिए गए थे. तभी लौटने के क्रम में घने कोहरे के बीच जंगली हाथियों के एक झुंड से उनका सामना हो गया.  जंगली हाथियों ने उन्हें उठाकर पटक दिया. इस दौरान भारी मशक्कत से भागकर सोम ने अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम फॉरेस्टर त्रिदीप महतो के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची, जहां से घटना में बुरी तरह से घायल सोम को त्वरित इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम लाया गया. इसके साथ ही मौके पर पहुंचे सरायकेला वन क्षेत्र के रेंजर प्रकाश चंद्र की उपस्थिति में वन विभाग द्वारा सोम का इलाज एमजीएम जमशेदपुर में करवाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों का उक्त दल बीते दिनों भालूकपहाड़ी क्षेत्र से सफर करते हुए हुदू पंचायत के मनोहरपुर क्षेत्र तक बीते सोमवार की देर रात पहुंचा है.

Published at:23 Nov 2021 05:33 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.