✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कैशबैक का लालच देकर ओटीपी मांगते थे, फिर उड़ा लेते थे खाते की रकम, देवघर में नौ गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:12:24 AM

देवघर (DEOGHAR) : पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर दबिश बनाने का ही नतीजा है कि एक बार फिर इन अपराधियों के एक गैंग का उद्भेदन करने में पुलिस को सफलता मिली है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रिखिया थाना के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ग्राहकों से फ़ोन पे, कैशबैक का लालच देकर, ATM कार्ड या KYC अपडेट करने के नाम पर OTP प्राप्त कर इनके द्वारा उनके बैंक खाते से रक़म ट्रांसफर कर लिया जाता था. इतना ही नहीं, इनके द्वारा गूगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के जरीए भी ठगी की जाती थी. इनके पास से पुलिस ने 22 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप और 5 पासबुक बरामद किया है.

पूरी जानकारी देते हुए देवघर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से तीन आपस में भाई हैं, जिनका और भी अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. फिलहाल गिरफ्तार साइबर अपराधियों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है. हाल के दिनों में देवघर पुलिस को साईबर अपराधियों के गैंग के उद्भेदन में लगातार कामयाबी मिल रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.