✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JPSC पीटी परीक्षा होगी रद्द! आखिरकार आयोग ने कबूल ली गलती! 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:16:56 PM

रांची (RANCHI) : 23 नवंबर को  झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा पीटी परीक्षा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले छात्रों के प्रतिनिधि के साथ आयोग अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने बैठक की. बैठक में हटिया विधायक नवीन जयसवाल और भवनाथपुर विधायक  भानुप्रताप शाही,गोमिया विधायक लम्बोदर महतो भी मौजूद थे. अभ्यर्थियों ने मंगलवार को  मीटिंग में महत्वपूर्ण 10 पॉइंट्स रखे. पूर्व में भी अभ्यर्थियों ने 10 पॉइंट्स रखे थे. सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद जांच करने का आदेश दिया गया है. 27 नवम्बर को अभ्यर्थियों के साथ फिर मीटिंग होगी. उसके बाद प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया गया.

मीटिंग में यह बदलाव

गौरतलब हो कि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों की मीटिंग 23 नवंबर को सचिव के साथ होने वाली थी. लेकिन मंगलवार को अध्यक्ष के साथ मीटिंग हुई. छात्र नेता मनोज यादव ने बताया ने कहा कि संतोषजनक वार्तालाप हुआ है. शनिवार को फिर से अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. अभ्यर्थियों ने भाजपा और आजसु विधायक के साथ अध्यक्ष से मुलाकात की है. छात्रों ने कटऑफ जारी करने की मांग की है.

स्पेशल सीरियल नंबर वाले का परिणाम हुआ था घोषित

पीटी परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे. वार्तालाप के बाद सभी अभ्यर्थियों ने आन्दोलन पर विराम लगाया. बता दें कि 19 सितम्बर को JPSC  ने पीटी की परीक्षा ली थी. कुछ दिन पहले ही परिणाम घोषित किये गए थे. कई परीक्षा केंद्रों  के छात्रों के लगातार सीरियल नंबर वाले का परिणाम घोषित किए गए थे. उसके बाद ही अभ्यर्थयों ने आंदोलन करना शुरू कर दिया था. परीक्षा को रद्द करने की मांग शुरू कर दी गयी थी. 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो ) 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.