☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोर्ट परिसर में लगी आग, चुनावी दस्तावेज जलकर राख

कोर्ट परिसर में लगी आग, चुनावी दस्तावेज जलकर राख

हजारीबाग (HAZARIBAG) : जिले के व्यवहार न्यायालय स्थित एक कमरे में आग लग गई. इससे कमरे में रखे कई चुनावी दस्तावेज जलकर राख हो गए. आग लगने के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने कमरे से हल्का-हल्का धुआं निकलते हुए देखा. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत अधिवक्ताओं को दी. इसके बाद अधिवक्ताओं ने तुरंत जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ियों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया. अग्निशमन के पदाधिकारी ने बताया कि  कमरे में सरकारी दस्तावेज और लाह भारी मात्रा में थी. जिस कारण आग फैलती चली गई और पूरा दस्तावेज जलकर राख हो गया. वहीं पुराने टायर ट्यूब भी कमरे में रखे गए थे. उनमें भी आग पकड़ ली. जिस कारण काफी धुआं निकलता रहा और आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बता दें कि जहां पर आग लगी है, उसके ठीक सामने नक्शा रूम है. वहां काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं. अगर उस कमरे तक आग पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता. हालांकि, आग पर अब काबू पा लिया गया है.

रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग

Published at:23 Nov 2021 12:34 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.