✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में कांग्रेस का दावा, कृषि कानून वापसी से पेट्रोल की कीमत में गिरावट सब हमारी बदौलत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:59:25 AM

धनबाद (DHANBAD) : कांग्रेस राज्य व्यापी जन जागरण अभियान चलाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में लगी हुई है. 14 तारीख से शुरू हुई जन जागरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर रविवार को कोयलांचल धनबाद पहुंचे. धनबाद में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा तीनों किसान कानूनों को वापस लेने की घोषणा को अपनी उपलब्धि मानते हुए उत्साहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की जनता अब राहुल गांधी पर ज्यादा भरोसा करने लगी है, उनकी बातों को सच मानने लगी है.  

राहुल गांधी के बातों पर अधिक भरोसा करने लगी है देश की जनता 

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को दिये संबोधन में किसानों से माफ़ी मांगते हुए यह कहना पड़ा कि वह देश के किसानों को नहीं समझा पाए, इसका मतलब साफ है कि देश की जनता अब राहुल गांधी की बातों पर भरोसा अधिक करने लगी है. हिमाचल की जनता ने भाजपा को जो थप्पड़ मारा इसका असर दिख रहा है. कांग्रेस जिस तरह जनहित के मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही है, उसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी घटाना पड़ा और तीनों काला कृषि कानूनों को वापस लेकर बैकफुट पर जाना पड़ा. 

बूथ स्तर तक जाएंगे कांग्रेस नेता 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि जन जागरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस की योजना है कि प्रदेश अध्यक्ष सूबे के हर एक जिले में जाएंगे और इसके बाद जिला अध्यक्ष, प्रखंड स्तर तक जाएंगे, फिर प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत स्तर के नेताओं से संपर्क करेंगे. फिर पंचायत स्तर के नेता बूथ लेवल तक जाएंगे, तब जाकर पार्टी की सोच का चक्र पूरा होगा और लोग जिस उम्मीद और भरोसे से कांग्रेस की ओर देख रहें है, उसका सही फायदा कांग्रेस पार्टी लोगों तक पहुंचाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष के धनबाद शहर के बैंक मोड़ पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ शानदार स्वागत किया गया और फिर श्रमिक चौक के पास सड़क किनारें जनसभा (नुक्कड़ सभा) की गई. श्रमिक चौक से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पदयात्रा निकली जो स्टेशन रोड होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची. यहां शाम होने के कारण बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं की गई. उन्हें नमन करने के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ.  कांग्रेस जन जागरण पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ जलेश्वर महतो, बंधु तिर्की भी शमिल थे. श्रमिक चौक जनसभा में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक भी शामिल हुए.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड(धनबाद)

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.