✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देश में आज एक कानून,एक भाषा,एक दंड,एक शिक्षा व्यवस्था की जरूरत: स्वामी सीताराम महराज

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:38:10 AM

रांची-( RANCHI) राष्ट्र बचाओ आंदोलन झारखंड प्रदेश की बैठक हरमू हाउसिंग कॉलोनी B/128 गेस्ट हाउस में हुई जिसमें राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी सीताराम शरण जी महाराज, चित्रकूटधाम मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुवे कहा-संघे शक्ति कलियुगे, कलियुग में संगठन आवश्यक है, जब-जब शरीर कमजोरी आती है, तब-तब अनेक प्रकार का रोग बढ़ जाते हैं. उसी प्रकार जब-भारतीय संस्कृति के संगठन कमजोर हुआ तब भारत माता को कई बार बांटा गया,इसलिए आज संगठन बहुत आवश्यक है.आज भारत में. जनसंख्या बढ़ने के कारण बेरोजगारी, गरीबी,आदि समस्याओं से भारत जूझ रहा है, अतः आज जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ एक धर्मस्थल संहिता, एक राष्ट्रभाषा, एक शिक्षा बोर्ड,एक प्रशासनिक संहिता, एक न्यायिक संहिता, एक दण्ड संहिता कानून आवश्यक है.आज स्वदेशी कानून हमें चाहिए. राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह जी कहा- संगठन में प्रत्येक मनुष्य को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है इसलिए संगठन में व्यक्ति को बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना पड़ता है. झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश गुरुकुल प्रमुख श्री विपिन सिंह ने कहा-मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है. अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है. संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है. संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है. झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष श्री मति अंकिता श्री ने कहा-संगठित परिवार, समाज और देश का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है. राष्ट्र बचाओ आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति लोकृति गुप्ता ने कहा-जब मनुष्य संगठित होकर कोई कार्य करता है तो उसके परिणाम में विविधता देखने को मिलती है. जिस तरह प्रत्येक फूल अपनी-अपनी विशेषता और विविधता से किसी बगीचे को सुंदर व आकर्षित बना देते हैं उसी तरह मनुष्य भी अपनी-अपनी विशेषता और योग्यता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं. प्रदेश के आईटी सेल प्रमुख सुरजीत दीवान ने कहा-आज भारतीय संस्कृति के ऊपर चौतरफ़ा प्रहार हो रहा है, अतः हमें जगने और जगाने कि जरूरत है. बैठक को श्याम किशोर सिंह,ललन कुमार सिंह,इंद्रदेव लाल आदि ने भी सम्बोधित किया.

बैठक में झारखंड प्रदेश का संगठन का विस्तार किया गया

जिसमें प्रदेश मार्गदर्शक सह संयोजक संजीव कुमार,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति लोकृति गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्री मति अंकिता श्री,महिला महासचिव कृति गौरव, रामगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पंडित(साहेबगंज)प्रदेश महासचिव छोटेलाल यादव बगोदर,प्रदेश महासचिव ललन कुमार सिंह(निशुल्क कोचिंग सेंटर प्रमुख),प्रदेश सलाहकार रणधीर कुमार,श्री कांत कुमार,प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह बोकारो, प्रदेश युवा मंडल प्रमुख कुंदन सिंह,प्रदेश प्रचार प्रभारी सुरजीत दिवान,के साथ रांची जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष कृष्णा राम बैठा,देवघर जिला अध्यक्ष उमाशंकर पंडित, साहेबगंज जिलाध्यक्ष सतोष आनंद ,चतरा जिलाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, अमित सिंह,श्वेता कुमारी,श्री मति सुप्रिया सिंह,को भी जिले का पदाधिकारी बनाया गया।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.