☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने पर बोली कांग्रेस, हमें रेवेन्यू की फिक्र है

पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने पर बोली कांग्रेस, हमें रेवेन्यू की फिक्र है

रांची (RANCHI) : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के सवाल पर सियासी बयानबाजी शुरू है. भारतीय जनता पार्टी ने  राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले वैट की दरें घटाने का दबाव बढ़ा दिया है. वहीं सरकार में छोटे भाई की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पेट्रोल डीजल के रेट के सवाल पर कहा कि इस सम्बंध में हमने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. कुछ लोगों के कहने से रेट कम नहीं होता. केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी के रूप में पेट्रोल और डीजल पर कटौती की गई है. ऐसे में झारखंड में 2 रुपए 27 पैसे पहले ही रेट कम हो गए हैं. उन्होंने सरकार की रेवेन्यू  की दुहाई देते हुए कहा कि हमें रेवेन्यू भी देखना है और जनता को कितना फायदा होगा, इसपर भी विचार करना है.

कांग्रेस विधायिका और AICC सेक्रेटरी दीपिका पांडे ने इस विषय पर कहा कि हमने सरकार को पहले ही संज्ञान में दिया हुआ है. उन्होंने यह माना कि अगर वैट कम हो जाता तो आम जनता को राहत जरूर मिलती. उन्होंने जिक्र किया कि पेट्रोल एसोसिएशन से संबंधित लोग भी परेशान हैं. सरकार इस विषय पर जल्द ही कुछ निर्णय लेगी. बहरहाल, दोनों नेताओं के बयान से यह साफ जाहिर है कि वैट दर में कमी हो ताकि इससे जुड़े हुए लोगों को फायदा पहुंचे. लेकिन अब सरकार इस पर क्या विचार करती है, यह तो सिर्फ सरकार ही जानती है.

रिपोर्ट: अभिनव कुमार, रांची

Published at:20 Nov 2021 04:26 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.