☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

माओवादियों द्वारा रेल पटरी उड़ाने के बाद बदली गई ट्रेनों की रूट, दो ट्रेनों को किया गया रद्द

माओवादियों द्वारा रेल पटरी उड़ाने के बाद बदली गई ट्रेनों की रूट, दो ट्रेनों को किया गया रद्द

धनबाद (DHANBAD) : भाकपा माओवादियों के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने शुक्रवार की आधी रात को टोरी लातेहार रेलखंड के बीच रेल पटरियों को केनबम ब्लास्ट कर उड़ा दिया. इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है साथ ही अप और डाउन रेल मार्ग बाधित हो गई. इसके बाद रेलवे ने यात्रिओं की सुरक्षा को देखते हुए उस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के रूट को परिवर्तित कर दिया है. इस रूट से गुजरने वाले सासाराम-रांची एक्सप्रेस (18636) सोननगर-गढ़वा-टोरी के बदले सोननगर-गया से कोडरमा-नेसुबोगोमो से होते हुए राजाबेरा-मुरी होकर चलेगी. वहीं जम्मू-तवी-सम्बलपुर स्पेशल(08310), जो 18 नवंबर को जम्मू तवी से चली है, वो गढ़वा-बरकाकाना के बदले गया-कोडरमा से होते हुए नेसुबो-गोमो-राजाबेरा होकर चलेगी. इन दो ट्रेनों के रूट परिवर्तन के अलावा दो ट्रेनों को रद्द भी किया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में डिहरी आन सोन बरवाडीह स्पेशल(03364) और बरवाडीह-नेसुबोगोमो स्पेशल(03362) है.

जानकारी के लिए बता दें कि माओवादियों द्वारा ब्लास्ट किए गए रेल लाइन को फिर से शुरू किया जा चुका है. अप लाईन और डाउन लाइन दोनों को ही शुरू कर पटरी पर इंजन को चढ़ाया जा चुका है.  

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

Published at:20 Nov 2021 12:55 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.