☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अज्ञात व्यक्ति की अपराधियों ने पत्थर से कूच कर की हत्या

अज्ञात व्यक्ति की अपराधियों ने पत्थर से कूच कर की हत्या

गुमला (GUMLA) : रायडीह थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के पोगरा और ऊंचडीह गांव के बीच दो सीमाना में एक अज्ञात व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. सर कुचलने से मृतक का भेजा निकल गया. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है.

रायडीह थाना पुलिस को सूचना गुरुवार को सुबह में मिली. इसके बाद चैनपुर एसडीपीओ सिरिल कुमार मरांडी और रायडीह थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि इस व्यक्ति को कहीं से पकड़कर अपराधियों ने लाया होगा और इस स्थान पर हत्या कर दी. शव के पास तीन पत्थर हैं. इसमें एक स्थानीय पत्थर लगता है. बाकी दो खदान के पत्थर हैं, जो कि सड़क, घर बनाने या कुंआ पाटने में काम आते हैं. इसे हत्यारे साथ ही लेते आये होंगे, ऐसी आशंका है. शव की पहचान के लिए आस पास गांवों में संपर्क किया गया लेकिन पता नहीं चल पाया है. पहचान हेतु पोस्टमार्टम कमरा में 72 घंटा के लिए रखा जाएगा. उसके बाद ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: संजय कुमार सिंह, रायडीह(गुमला)

Published at:18 Nov 2021 06:04 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.