✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टेल्को में थैले में बंद मिला आखिर किस महिला का शव ! अंगूठी और चेन से होगी पहचान !

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:37:52 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : टेल्को थाना के तार कंपनी गुरुद्वारा के निकट एक बोरे वाले थैले शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई. शव की पहचान बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी 32 वर्षीय वर्षा पटेल के रूप में हुई है. मृतक महिला 12 नवंबर से घर से लापता थी. पति से विवाद के बाद महिला अपने मायके में रह रही थी. चार साल पहले कदमा थाना क्षेत्र में महिला की शादी हुई थी.

सुबह के वक्त तालाब के निकट सफाई कर्मचारी साफ-सफाई का काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बोरे वाले थैले पर पड़ी. इस थैले को देखते हुए सफाई कर्मचारियों ने इस संबंध में स्थानीय लोगों को सूचना दी. जहां थैले में शव का अहसास होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इसके बाद इसकी सूचना टेल्को पुलिस को दी गई. इसके बाद टेल्को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर थैले को अपने कब्जे में लेकर जैसे ही थैले को खोला. उसके अंदर चार से पांच दिन पुराने पीले रंग का वस्त्र पहने एक महिला की सड़ी-गली अवस्था में शव पाया. जांच पड़ताल के क्रम में पाया गया कि महिला की हत्या कर शव को बोरे वाले बड़े थैले में भरकर तालाब में फेंक दिया गया है. महिला के हाथ में अंगूठी और गले में सोने की चैन भी है. जानकारी देते हुए टेल्को थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि लगभग 35 वर्षीय महिला का चार से पांच दिन पुराना शव है.  देखने पर लग रहा है कि हत्या कर बोरे में बंद कर शव को फेंका गया है. उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.