सरायकेला (SARAIKELA) : जिले के सबसे आबादी वाले क्षेत्र गम्हरिया के प्रखंड कार्यालय से 200 मीटर की दूरी पर एक लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान लक्ष्मण टुडू के नाम पर की जा रही है जो केडिया बस्ती का रहने वाला है. अभी तक मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है. खबर फैलते ही शव की पहचान करने मृतक की भाभी मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि उनका देवर नानी के घर पार्टी के लिए गया हुआ था. शाम से ही मृतक की खोज जारी थी. लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे. इस पूरे मामले पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. साथ ही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला