✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जब नागवार गुजरी मनचले की हरकत तो युवती ने सैंडल से कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:52:36 AM

मुंगेर (MUNGER) जिले के जमालपुर डीएवी स्कूल के मुख्य गेट के पास गुरुवार को एक मनचले युवक को एक युवती ने पाठ पढ़ा दिया. जब मनचले युवक की हरकत हद को पार करने लगी, और सड़क के लोग तमाशबीन से खड़े रहे तो लड़की ने अपने स्तर पर युवक से निबटना शुरू कर दिया. अपनी चप्पल से जम कर धुनाई कर दी जिसका वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है.

भीड़ तमाशबीन

बताया जाता है युवक कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था.  गुरुवार को भी डीएवी स्कूल के गेट के सामने युवक लड़की के पीछे पीछे जा रहा था और अश्लील इशारे/हरकत कर रहा था. रोड पर तब और भी लोग थे, पर किसी ने लड़के को ऐसा करने से रोका नहीं. गुस्से में आकर लड़की ने अपनी सैंडल उठायी और लड़के की जम कर धुनाई कर दी.  इतना करने के बाद भी युवती का मन नहीं भरा तो वह सड़क किनारे  गड़े बांस को उखाड़ने का प्रयास करने लगी. संभवत: डंडे से गहरा वार करने का इरादा हो. लेकिन बांस उखड़ नहीं पाया. वहीं लड़की को गुस्से में देख मनचला युवक फरार हो गया.  गौरतलब है कि घटना के दौरान सड़क पर कई लोग थे. कई तो आती-जाती गाड़ी से उतर कर तमाशबीन बने वहां खडृे रहे.  इस घटना का  वीडियो किसी व्यक्ति ने बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. लेकिन बीच सड़क पर हो रही घटना को देख किसी ने युवक को पकड़ने की कोशिश नहीं की. ना ही युवती से यह जानने की कोशिश की कि क्यों युवक को वह मार रही है. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.