✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो हार्डकोर नक्सली कमांडर ने किया पुलिस प्रशासन के सामने सरेंडर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:03:50 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : राज्यभर में पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई से नक्सलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. इससे बचने के लिए प्रतिबंधित नक्सली सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में 17 नवम्बर को माकपा (माओवादी) संगठन के दो नक्सली कमांडर ने लोहरदगा प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का नाम सब-जोनल कमांडर (SZC) विष्णुदयाल नगेशिया और एरिया कमांडर आकाश नगेशिया उर्फ समेश्वर नगेशिया है. दोनों ही पेशरार थाना के ईचवाटांड ओनेगढ़ा के रहने वाले हैं. उन दोनों ने ही लोहरदगा के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ 158 बटालियन के समादेष्टा और पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) के समक्ष आत्मसमर्पण किया.  

आत्मसमर्पण नीति से नक्सली कर रहे हैं घर वापसी

बता दें कि झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार झारखण्ड पुलिस सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई में लगातार प्रयत्नशील है और इस दिशा में पुलिस को निरंतर सफलताएं भी मिल रही है. राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए सरकार की महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण नीति "नई दिशा” भी नक्सली संगठनों के बीच काफी लोकप्रिय होते जा रही है. परिणाम स्वरूप भाकपा (माओवादी) सहित अन्य कई प्रबंधित नक्सली संगठनों के नक्सली झारखण्ड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं. सरकार की इस नीति के सफलता से झारखण्ड पुलिस उत्साहित है और झारखण्ड को नक्सल मुक्त राज्य बनाने के लिए अग्रसर है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा  

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.