✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीपीएल परिवारों पर बिजली की आफत : सालों तक रीडिंग नहीं, फिर आया लंबा-चौड़ा बिल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:04:02 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) :  जमशेदपुर के घोड़ाबंधा से सटे बस्ती खापचाडुंगरी में मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सघन जाँच अभियान चलाया. इस क्रम में दर्जनों बीपीएल परिवारों को दस हज़ार से अधिक का बिल थमा दिया. इससे बस्तीवासियों में खासी नाराज़गी और असंतोष व्याप्त है.

क्या है मामला

 बस्ती खापचाडुंगरी के अधिकांश घरों में बीपीएल श्रेणी के कनेक्शन दिए गए थे. लेकिन कई सालों तक मीटर रीडिंग तक नहीं हुई. सालों बाद मंगलवार को अचानक लंबे चौड़े बिल थमा दिए गए. साथ ही  घरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं. बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों में से ज्यादातर दिहाड़ी मज़दूर हैं. इनके लिए एकमुश्त भारी भरकम बिल चुका पाना असंभव है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बाबत शिकायत दर्ज की है. कहा कि वर्षोंं से उन्हें बिजली बिल तक नहीं दिया गया और आज अचानक भारी भरकम बिल थमाकर घरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं जो सरासर अत्याचार है.

भाजपा नेता ने की अधिकारियों से बात

 मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अंकित आनंद खापचाडुंगरी पहुंचें और विद्युत विभाग के एईई, एसडीओ के समक्ष इस इस कार्रवाई के विरुद्ध नाराज़गी जताई. अंकित ने विभाग की इस कार्रवाई को ज्यादती बताते हुए कहा कि एससी-एसटी वर्ग के लोगों पर राज्य स्थापना दिवस के अगले दिन ही ऐसी अविवेकपूर्ण कार्रवाई समझ से परे है. वर्षोंं से विद्युत विभाग ने बिल नहीं थमाया और आज अचानक से गरीबों पर भारी भरकम बिल लाद दिए गए. भाजपा नेता अंकित आनंद ने मौके से ही जेबीवीएनएल के जीएम से भी दूरभाष पर कॉल करते हुए उचित हस्तक्षेप का आग्रह किया और मामले की जानकारी ट्विटर द्वारा जिला उपायुक्त सूरज कुमार सहित सूबे के मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को भी दी. अंकित आनंद ने चेतावनी दी है. मामले का समाधान न होने पर भिक्षाटन आंदोलन के माध्यम से प्रशासन और विभाग को जगाने की कोशिश करेंगे. 

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.