✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सलमान खुर्शीद,पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह पर धनबाद कोर्ट में मुक़दमा 

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:08:33 AM

धनबाद(DHANBAD) पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ,पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध धनबाद की अदालत में मंगलवार को मुकदमा किया गया. नेताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. झरिया निवासी अधिवक्ता एस पी सिंह ने मुकदमा दायर करते हुए आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी करने का निवेदन अदालत से किया है. अधिवक्ता ने बताया कि मुकदमे पर 18 नवंबर को ‌सुनवाई होगी. 

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद

धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर शिकायतवाद के मुताबिक 11 नवंबर 21 को पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब "सनराइज ओभर अयोध्या " का विमोचन पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह ने किया था. अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त किताब के अध्याय," सेफ्रान स्काई" के पेज नंबर 113 में धार्मिक विद्वेष फैलाने के मंशा से सलमान खुर्शीद ने लिखा है कि "साधु संत जिस सनातन धर्म और क्लासिकल हिंदुत्व को जानते हैं ,उसे किनारे करके ऐसे वर्जन को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो हर पैमाने पर आईएसआईएस और बोकोहराम जैसे इस्लामी जेहादी संगठनों के राजनीतिक रूप जैसा है" अधिवक्ता का आरोप है कि ऐसा जानबूझकर किया गया है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.