✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

10 दिन पूर्व जेल से छूटकर आए थे युको बैंक लुटेरे, फिर किस्मत ने दिया दगा ..

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:20:47 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) जिले के सरिया से यूको बैंक लूट कर भाग रहे लुटेरे बैंक डकैत दस दिन पूर्व हीं जेल से छूटर आए थे. छूटने के बाद पहली सफल डकैती को अंजाम दिया, परंतु किस्मत ने एक बार फिर दगा दे दिया और गोरहर पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिए गए. पूरे प्रकरण में निहत्थे बैंक लुटेरों से भीड़ने वाली गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी का भी चर्चा चहुंओर हो रही है. एसपी ने भी प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी की तारीफ की और पूरी टीम को बधाई दी. लूट के बाबत प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी मनोज रतन और गिरिडीह एसपी अमित रेणू ने बताया कि सोमवार को दिन के 12 बजे पांच की संख्या में आए बैंक डकैतों ने सरिया थाना क्षेत्र के यूको बैंक को हथियार के बल पर लूट लिया. करीब सात लाख रुपए लुटने के बाद पांच की संख्या में शामिल डकैत मोटरसाइकिल से बगोदर और फिर भाग निकले. लूट की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने बरही की ओर भाग डकैतो को बगोदर से खदेड़ना प्रारंभ किया. इस बीच हजारीबाग एसपी को सूचना मिली. एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गोरहर और बरकटठा पुलिस को इसकी सूचना दी. गोरहर में बैरेकेटिंग लगाकर पुलिस ने भाग रहे लुटेरों को रोकने की कोशिश की पर वे भागने में सफल रहे. इस बीच गोरहर थाना प्रभारी ने खदेड़ कर फिल्मी स्टाईल में अपराधियों को रोका, छिना झपट्टी के दौरान अपराधियों ने गोरहर थाना प्रभारी पर पिस्टल से फायर कर दिया. परंतु गोली चेंबर में हीं फंस गयी और वे निहत्थे हीं अपराधियों से भीड़ गयी। प्रेसवार्ता में सरिया एसडीपीओ के अलावा बरही एसडीपीओ नाजीर अख्तर, थाना प्रभारी राधा कुमारी, बरकटठा के विक्रम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.


चार लाख नगद, दो पिस्टल, सात कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त

बैंक डकैतों के पास से पुलिस ने यूकों बैंक से लुटे गए चार लाख रुपए नगद और दो पिस्टल के अलावा सात कारतूस बभी बरामद किया है। लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार सिंह पिता राजेंद्र सिंह गांडेय जिला गिरिडीह, सुनील कुमार पिता राजेंद्र यादव तथा मृगेंद्र पासवान पिता महेंद्र पासवान दोनों नियामतपूर थाना जिला नालंदा बिहार है.

रिपोर्ट : राकेश कुमार, हजारीबाग

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.