✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपनी ही सरकार में आखिर क्यों बैठे धरना पर मंत्री बन्ना गुप्ता, किससे है नाराजगी!

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:26:23 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR )-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पोस्टल पार्क में मंगलवार को जे एन टाटा की मूर्ति के सामने एक घंटे के मौन व्रत पर बैठे. मंत्री का आरोप है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरा राज्य मना रहा है, टाटा स्टील भी जनजातीय समुदाय को समर्पित संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. लेकिन टाटा के अधिकारियों को जुबली पार्क से दो फूल नहीं मिले जो वे भगवान बिरसा के चित्र या मूर्ति पर चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते. ये सरासर अपमान है.

गंगाजल और मुंह पर पट्टी

विरोधस्वरुप मंत्री ने जे ऐन  टाटा जी की प्रतिमा को पानी और गंगाजल से धोया. फिर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद उन्होंने मुंह में काला कपड़ा बांध कर हाथ में तख्ती ले ली और जे एन टाटा  की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत पर बैठ गए. तख्ती पर लिखा था कि भगवान ऐसे अधिकारियों को माफ करें. यह दृश्य आते जाते लोगों के लिए दिलचस्प बन गया था. कई लोगों ने हैरानी जताई कि अपनी ही सरकार है फिर आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है.


रिपोर्ट : अन्नी अमृता (जमशेदपुर ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.