✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को धनबाद में दी गई श्रद्धांजलि 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:15:28 AM

धनबाद (DHANBAD) -  भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति, संचालन समिति की ओर से बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पुलिस हाउस और बिरसा मुंडा पार्क में भी धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई. बैंक मोड़ में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया. भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया था. भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे.

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम 

बता दें कि मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक जिले में आपके अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन पंचायतों में शिविर लगेगा. शिविर में स्वास्थ्य व वैक्सीनेशन कैंप उपलब्ध रहेगा, शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन संबंधित बीडीओ और अंचल अधिकारी करेंगे. शिविर में नागरिकों को राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, राशन कार्ड, पेंशन, केसीसी इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान, धोती साड़ी और कंबल का वितरण किया जाएगा.  

उपायुक्त ने पार्क का निरीक्षण किया 

उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी दशरथ चंद्र दास, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद, सिटी एसपी आर रामकुमार, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, डीपीओ महेश भगत, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, जे.पी. वालिया समेत बड़ी संख्या में लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.