✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाल दिवस पर एक अनोखा कार्यक्रम, बच्चों को योगा और मेडिटेशन से जोड़ने का प्रयास

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:05:55 AM

धनबाद (DHABAD) - स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा में बाल दिवस के उपलक्ष पर एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोलकाता के संस्था जिनीयस माइंड ब्रेन डेवलपमेंट अकैडमी के द्वारा विद्यार्थी का ब्रेन डेवलपमेंट मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ मेमोरी टेक्निक्स टीवी और एडिक्शन से कैसे दूर रखें कैसे अपना कंसंट्रेशन लेवल बढ़ाएं और पॉजिटिव पेरेंटिंग कैसे करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण एवं आध्यात्मिक विकास हो और एक सुदृढ़ चरित्र का निर्माण हो इसके बारे में बताया गया.

हर स्कूल को मेडिटेशन क्लासेस संचालित करने की ज़रुरत

विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य संजीव साहू ने कहा कि जल्द ही यह कक्षाएं  सुनियोजित तरीके से दैनंदिन क्लासेस में कराया जाएगा उनका मानना है. यह विश्वास है कि अगर इस तरह का क्लासेस सभी स्कूल में चालू हो तो भारतवर्ष के हर बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. साथ ही भारतवर्ष को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान 2 छात्र सौम्यदीप सिन्हा देबोप्रियो  घोष और एक छात्रा सिमरनदीप सिन्हा ने आंख में पट्टी बांधकर किसी भी किताब से पढ़कर दिखाएं, हाथों में मेहंदी लगाएं और पजल सॉल्व किए और किसी भी तरह का कलर को आईडेंटिफाई किए.

थर्ड आई एक्टिवेट

वहीं बच्चों ने कहा कि वे आखों में पट्टी लगाकर यो सब कर पा रहे हैं क्योंकि वह पिछले 6 महीने से योगा और मेडिटेशन के माध्यम से अपने थर्ड आई को एक्टिवेट कर पाए हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्देशक विवेक सिंह एवं शिक्षक गण में मनोज सर शुभशीष सर ,दया सर सेल्वी मिस, प्रेमा मिस, पूजा मिस सुनंदा मिस एवं आदि का का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है योगा और मेडिटेशन

जिनीयस माइंड संस्था के संस्थापक चंदन सर और अभिषेक सर ने कहा की यह बहुत ही सकारात्मक कदम है. आगे योगा और मेडिटेशन के द्वारा सकारात्मक ऊर्जा बच्चों के अंदर एवं अभिभावक गण के अंदर प्रवेश करेगी और बच्चों और समाज का सर्वांगीण विकास होगा.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.