हजारीबाग (HAZARIBAG) : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सात माइल जमुनिया नाला पुल के समीप से मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया है. मिनी गन फैक्ट्री एक मकान में चल रहा था, जहां पुलिस ने छापामारी करते हुए 52 पीस अर्ध निर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन व अन्य उपकरण बरामद किया है. वहीं सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, पुलिस अब तफ्तीश में जुटी है. वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इमरान मुंगेर जिला का रहने वाला है जबकि कई आरोपी बोकारो जिले के रहने वाले हैं. पुलिस अब इस तफ्तीश में जुटी है कि आखिर इस प्रकार के अवैध हथियार का निर्माण कर कहां खपाया जा रहा था.
रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग