☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में 19 नक्सलियों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मामला, गिरिडीह डीसी ने राज्य सरकार से मांगी अनुमति    

गिरिडीह में 19 नक्सलियों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मामला, गिरिडीह डीसी ने राज्य सरकार से मांगी अनुमति    

गिरिडीह (GIRIDIH) : जिला प्रशासन ने कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने के लिए राज्य सरकार को लिखित आवेदन भेजा है. इसके बाद गिरिडीह के नक्सलियों के खिलाफ न्यायालय में देशद्रोह का मामला  चलाया जाएगा. गिरिडीह के पारसनाथ जोनआ में नक्सली गतिविधियों और क्षेत्र में दहशत फैलाने और खूनी खेल रचाने वाले इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा उर्फ अविनाश उर्फ सौरभ पर जिला प्रशासन द्वारा दो मामले में देशद्रोह चलाने का मामला चलाने की तैयारी की गई है. वहीं इन नक्सलियों के साथ-साथ कुख्यात नक्सली प्रकाश हांसदा, अर्जुन राय, सोनाराम हेंब्रम, कानू बेसरा, पांडे जी, विनोद हंसदा, मनोज राय, मंझला  हेंब्रम, पप्पू मांझी, जयराम मांझी, वीरसेन मांझी, प्रशांत मांझी, गुल्लू के साथ-साथ कुख्यात नक्सली रणविजय महतो के विरुद्ध देश द्रोह का मामला चलाया जाएगा.

किन-किन मामलों में जाएगा देश द्रोह का मामला

जिन मामलों में जिला प्रशासन द्वारा नक्सलियों के खिलाफ मामला चलाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है, वे ज्यादातर मामला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र और पीरटांड़ थाना क्षेत्र से संबंधित है. पहली घटना डुमरी के कल्हावार में निर्माण हो रहे डिग्री कॉलेज में बीते 25 अगस्त 2020 की है. जहां शाम को नक्सलियों की फौज अचानक आ धमकी और वहां मौजूद कर्मियों से मारपीट करते हुए मिक्सर मशीन तथा जेसीबी को जला दिया. वहीं दूसरा मामला भी डुमरी थाना क्षेत्र से संबंधित है जहां नक्सलियों द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य 19 फरवरी को डुमरी थाना क्षेत्र के जरुआडीह चितखारो मार्ग में स्थित एक नवनिर्मित पुलिया के नीचे लैंडमाइंस लगाया गया था. पुलिस की बम निरोधक दस्ते ने वहां से 15 किलो वजन का केन बम बरामद किया था. वहीं तीसरा मामला पीरटांड़ थाना क्षेत्र से संबंधित है जहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया था. इसे लेकर गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महत्वपूर्ण टाइगर पवन मांझी उर्फ लंगड़ा तथा दीनदयाल मांझी उर्फ दीनदयाल कॉल के विरुद्ध देशद्रोह का मामला चलाया जाएगा. इसी तरह विभिन्न घटनाओं में शामिल नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का केस चलाया जाएगा.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:13 Nov 2021 04:21 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.