टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में मौसम के बदलने से राज्य भर में बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते मौसम ने करवट ले ली है. इसका असर पूरे राज्य में देखने मिल रहा है. रांची समेत राज्य के तमाम शहरों से झमाझम बारिश की खबरें आ रही हैं. जामताड़ा जिले में भी शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है.
इससे तैयार धान के फसल पर प्रभाव पड़ रहा है. आलम यह है कि रोज रोजगार कर जीवन यापन करने वालों के समक्ष चुनौती पैदा हो गई है. इसे अगले तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है. सुबह से हो रही वर्षा ने रोजमर्रा के काम करने वाले और दैनिक मजदूरों की परेशानी बढ़ा दी है. जामताड़ा बस स्टैंड का दुकानदार विष्णु यादव भी इससे परेशान हैं. बे-मौसम पानी से दुकानदारी ठप्प है. राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. वहीं किसान त्रिपुरारी की बात माने तो धान का तैयार फसल बारिश के प्रकोप का शिकार हो रहा है.
रिपोर्ट: आरपी सिंह, जामताड़ा