✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रात में बनी थी मछली, सुबह घर में लटका मिला तीन बच्चों की मां का शव, हत्या या हादसा!                                                                                        

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:19:57 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो गांव में रात फंदे से झूलती हुए एक महिला का शव उसी के कमरे में मिला. घरवालों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. शनिवार सुबह-सुबह बिरनी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि यह संदेहास्पद मौत है, परंतु यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विवाहिता ने खुद फंदे में झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली अथवा किसी ने इसे मारकर फंदे में झूला दिया है. इन सारी बातों को लेकर पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है. घटना शुक्रवार देर रात की है जब घरवालों द्वारा देखा गया कि विवाहिता रिंकी देवी अपने ही कमरे में फंदे में झूल रही है. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. तत्पश्चात बिरनी पुलिस ने स्थानीय मुखिया को फंदे से उतारने का निर्देश दिया परंतु तब तक रिंकी की मौत हो चुकी थी.

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है वजह

घरवालों के अनुसार रिंकी का पति राजेश मंडल घर में मछली लाया था. कयास लगाया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मछली बनाने अथवा खाने के क्रम में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुआ होगा, जिससे गुस्सा होकर रिंकी ने अपनी जीवन लीला फंदे में झूल कर समाप्त कर ली हो. वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि उसे पति द्वारा ही उसे मारकर फंदे में झूला दिया गया हो. परंतु सच्चाई क्या है यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. बता दें कि मृतक महिला तीन बच्चे की मां है. मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मृतिका के मायके के बयान के अनुसार पुलिस घटना के तह तक जा सकेगी कि वास्तव में मृतिका और मृतका के पति के बीच में कैसा संबंध था अथवा उसके घर वाले उनके साथ कैसा व्यवहार करते थे. बहरहाल, जो भी हो यह घटना हृदय विदारक है क्योंकि इस घटना में तीन बच्चे अपने ममतामयी मां से सदा के लिए दूर हो गए.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.