✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना में कमी आते ही राजस्व में उछाल, देश व राज्य को 1440 करोड़ सलाना जीएसटी देता है वाणिज्य कर धनबाद प्रमंडल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:21:35 AM

धनबाद (DHANBAD) : वाणिज्य कर विभाग धनबाद प्रमंडल कोरोना से उबर कर लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में काफी आगे बढ़ गया है. इस साल लक्ष्य से 20% प्रतिशत ज्यादा की वसूली हुई है. धनबाद प्रमंडल में धनबाद व बोकारो जिले आते हैं. विभागीय संरचना के अनुसार धनबाद जिले में पांच अंचल और बोकारो में एक अंचल काम करता है. यह जानकारी आज संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त सदय कुमार ने द न्यूज़ पोस्ट के ब्यूरो हेड अभिषेक कुमार सिंह से खास बातचीत में कही.

उन्होंने कहा कि बाजार में गतिविधियां देख कर यह कहा जा सकता है कि अब कारोबार सामान्य की ओर बढ़ चला है. व्यवसायी कार्यों में तेजी आई है. वाणिज्य कर विभाग का मुख्य काम कर संग्रहित करना है. कर अभी जीएसटी के दायरे में हैं जिसके मुताबिक संग्रहित जीएसटी का 50% केंद्र को जाता है और 50% राज्य की हिस्सेदारी होती है. धनबाद में बीसीसीएल कर देने वाली बड़ी संस्था है तो बोकारो में बीएसएल है. इसके अलावे धनबाद में कोल आउटसोर्सिंग कंपनियां भी कोयलांचल में काम करती हैं और वह अपना रिटर्न समय-समय पर दाखिल करती हैं. विभाग का काम होता है कि उनकी जांच पड़ताल कर अगर कोई गड़बड़ियां पकड़ में आए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये. मसलन, प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाती है.

फर्जी कंपनियों के खिलाफ हो रही है कारवाई

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बहुत सारी फर्जी कंपनियां जिन्हें हम शेल कंपनियां भी कहते हैं, उनके बारे में जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाती है. वैसी बहुत सी कागजी कंपनियां है जो व्यवसाय नहीं करती या सरकार के राजस्व को चूना लगाती हैं. ऐसी ही कई कंपनियां धनबाद प्रमंडल में भी पकड़ी गई हैं और उनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई भी की गई है. विभाग अपने दायित्वों को पूरी तरह से निभाते हुए कर संग्रह के काम में लगा हुआ है. उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि आगामी वितीय वर्ष की चुनौतियों को भी हम सहज रूप से पार कर लेंगे. जीएसटी संग्रह की राशि और बढ़ेगी ऐसा विभाग को पूरा भरोसा है. आपको बता दें कि इस वक्त जीएसटी राजस्व संग्रह में रांची पहले स्थान पर है. जमशेदपुर दूसरे स्थान पर है जबकि धनबाद कर संग्रह में तीसरे स्थान पर है.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड(धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.