✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धंधेबाजों का हैरतअंगेज कारनामा : बढ़िया कोयला हाईवा से उतारकर घटिया कोयला कर देते हैं लोड

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:46:50 PM

धनबाद(DHANBAD) : तू डाल डाल तो हम पात पात, इसी कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं धनबाद के अवैध धंधेबाज. ये धंधेबाज ट्रक के ट्रक कोयला निगलने लगे हैं और हाईवा से कोयला टपाने के बाद अब बढ़िया गुणवत्ता की कोयला उतारकर पत्थर युक्त घटिया कोयला भरने के काम में लग गए हैं. गोविंदपुर में इस खेल का खुलासा होने के बाद बीसीसीएल, एमपीएल और पुलिस के कान खड़े हो गए हैं. 

बढ़िया कोयला उतारकर घटिया कोयला भेजते हैं

आप को बता दें कि देश के विभिन्न पावर प्लांट में कोयले की घटिया क्वालिटी के कारण बिजली उत्पादन  प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में बीसीसीएल से जाने वाले कोयले के गुणवत्ता को खराब करने में धनबाद के कुछ अवैध कोयला धंधेबाज लगे हुए हैं. ताजा मामला गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा का है, जहां शर्मा एंड सन्स, पिता-पुत्र की जोड़ी के द्वारा अपने निजी डिपो में एमपीएल जाने वाले हाईवा से अच्छी क्वालिटी का कोयला अनलोड कर उसमें रिजेक्टेड कोयला उतनी ही मात्रा में डाल कर भेज दिया जाता है. इससे एमपीएल को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, बीसीसीएल का भुगतान भी विवादों में फंस जाता है.

गोविंदपुर में हुआ खुलासा

इसका खुलासा तब हुआ जब एसएसपी संजीव कुमार के आदेश पर गोविंदपुर थानेदार उमेश सिंह के नेतृत्व में उक्त डिपो में छापेमारी कर दो हाईवा को अनलोड करते रंगे हाथ पकड़ा गया और ड्राइवर से पूछताछ की गई. पकड़े गए ड्राइवर ने पूछताछ में चौकाने वाला तथ्य का खुलासा किया. उसने बताया कि पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए हाईवा के नम्बर प्लेट को मिट्टी से लेप दिया गया था. बहरहाल, पुलिस ने आरोपी चालक, वाहन मालिक सौरभ सिंह, डिपो संचालक रोहित शर्मा एवं प्रवीण शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, पूरा खेल एक सिंडिकेट के जरिए हो रहा है. अब देखना है कि इन कुख्यात धंधेबाज के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई होती है.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड(धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.