☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक ममता देवी ने रखा छठ पूजा का उपवास, पूजा की तैयारियों में जुटी

विधायक ममता देवी ने रखा छठ पूजा का उपवास, पूजा की तैयारियों में जुटी

रामगढ़ (RAMGARH) : छठ महापर्व को लेकर पूरे राज्य में छठव्रती बड़े उत्साह से छठ महापर्व मना रहे हैं. इसी बीच जिले के दुलमी प्रखंड के पैतृक निवास होहद में स्थानीय विधायक ममता देवी भी छठ पूजा कर रही हैं. उन्होंने छठ पूजा को लेकर गेहूं सुखाया. उन्होंने कल खरना किया और विधानसभा क्षेत्र  के लिए मंगल कामना भी की. साथ ही उन्होंने अपने घर के आंगन में प्रसाद के लिए गोतनी के साथ गेंहूं सुखाया. उन्होंने नहाय खाय के बाद मंगलवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया है. शाम में छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे और गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही अपना उपवास तोड़ेंगे. इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

Published at:10 Nov 2021 11:53 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.