बोकारो(BOKARO) : जिले के तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर के लोक अदालत भवन में जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, बोकारो जिला विधिक प्राधिकार समिति के सचिव लूसी सोरेन तिग्गा एवं अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू की अगुवाई में मंगलवार को अनुमंडल के शिक्षिका, सहिया एवं आशा वर्करों को कानूनी जानकारियां दी गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला जज द्वितीय अनिल कुमार ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसमें नालसा, झालसा के निर्देशानुसार अनुमंडल के सुदूरवर्ती गांव में विभिन्न विषयों पर कानून की जानकारियां दी जा रही है. आज यह कार्यक्रम महिला संबंधी कानूनी जानकारियां पर आधारित है. वहीं लूसी सोरेन तिग्गा ने बताया कि आज का विशेष दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि महिला दिवस पर विशेष रूप से महिला शिक्षकों, सहिया एवं आशा वर्करों को कानून की कुछ जानकारियां दी जाए ताकि यहां से सीख कर अपने कार्य क्षेत्र में जाएं और सभी महिला पुरुष को इसकी जानकारियां दें. आज का यह कार्यक्रम रूप मूल रूप से महिलाओं के लिए समर्पित है.
कानून की जानकारी होगी तो प्रताड़ना से बचेंगी महिलाएं
एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने घरेलू महिला उत्पीड़न के बारे में बताया कि महिला उत्पीड़न की शुरुआत अपने घर से ही होता है या किया जाता है. उन्हें शारीरिक या मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जाता है. उन्हें दहेज के लिए या फिर बेटे पैदा नहीं करने के कारण प्रताड़ित किया जाता है. इसलिए आप सभी कानून की जानकारी रखेंगे तो आपको प्रताड़ना नहीं सहना पड़ेगा. इसी को लेकर हमेशा ही नालसा झालसा के द्वारा कानून की जानकारियां दी जाती रही है.
रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)