✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

व्रतियों के इंतजार में सज कर तैयार सिदगोड़ा का सूर्यधाम छठ घाट, लाइटिंग मुख्य आकर्षण

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:02:28 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम छठ घाट छठ व्रत धारियों के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है. यहां की साफ सफाई और सुंदरता देखने लायक होती है. इसके अलावा भी कई खासियत हैं जो इस घाट तक आने के लिए छठ व्रतियों को आकर्षित करती हैं.

ये हैं खासियत

इस  घाट की जो विद्युत सज्जा होती है, वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यहां की विद्युत सज्जा देखने लायक होती है.  इस घाट का महत्व इस लिए बढ़ जाता है क्योंकि यहां सूर्य मंदिर बना हुआ है. साथ इस घाट पर सीसी टीवी के साथ साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाता है. वहीं कोरोना को लेकर यहां मंदिर कमिटी की ओर से हर सुविधा मुहैया की जाती है ताकि यहां आए छठ व्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. मास्क से लेकर सोसल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर की व्यवस्था इस बार की जाएगी.

ये रहेंगे मौजूद

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका जीर्णोद्धार किया था. इसके बाद से ही यहां छठ पर्व में व्रत धारियों की भीड़ उमड़ने लगी. सूर्य मंदिर छठ घाट में खुद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने परिवार के साथ छठ व्रती को अर्घ्य दिलाते हैं. वहीं इस बार यहां क्षेत्र के विधायक सरयू राय भी अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे. सिदगोड़ा का सूर्य धाम पूरी तरह से सज धज कर तैयार है. कल शाम यहां छठ व्रति आस्ताचलगामी भगवान भाषकर को अर्घ्य देंगे. और दुसरे दीन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का व्रत का समापन करेंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.