✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकार की  पहल से पलामू के श्रमिक का अंतिम संस्कार संपन्न, बेंगलुरू में बिल्डिंग से गिरने से हुई थी मौत

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:49:39 PM

रांची (RANCHI) बेंगलुरू में 03 नवंबर 2021 को झारखंड  के पलामू जिला के श्रमिक देव सिंह की मृत्यु एक दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी. मामले में राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद उनका शव एंबुलेंस के जरिये पलामू स्थित उनके गांव अवसन ग्राम में 5 नवंबर की शाम पहुंचा था. परिजनों को शव की सुपुर्दगी के बाद पांच नवंबर को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था.

बता दें कि देव सिंह बेंगलुरू के कड्डपा इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री का काम कर रहे थे. वह पलामू के चैनपुर प्रखंड स्थित अवसन ग्राम के निवासी थे. जानकारी के अनुसार बीते रविवार  की रात खाना खाने के बाद देव सिंह सोने जा रहे थे. इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह बिल्डिंग से नीचे गिर गए. बाद में देव सिंह के श्रमिक साथियों ने उन्हें देखा और अगले दिन कड्डपा अस्पताल में भर्ती कराया गया.उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ठेकेदार ने उन्हें दक्षिण कर्नाटक के पुथूर स्थित वेनलॉक जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
इलाज के दौरान ही देव सिंह की मृत्यु 03 नवंबर को हो गई. विधायक  केएन त्रिपाठी द्वारा इस घटना की जानकारी श्रम विभाग के राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को दी गई थी.

कंट्रोल रूम ने की थी ठेकेदार से बात

झारखण्ड सरकार के निर्देश पर राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने काम करा रहे ठेकेदार और बेंगलुरू के संबंधित थाने से बातचीत की और मृतक देव सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया. नियंत्रण कक्ष से बातचीत के बाद कंट्रोल रूम ने ठेकेदार से बातचीत कर उनके शव को झारखंड भेजने की व्यवस्था करने को कहा. ठेकेदार ने शव को एंबुलेंस से पलामू भेजने के लिए कुल 1,30,000/ रुपए उपलब्ध कराए. शव को वापस लाने में श्रम विभाग के पदाधिकारी, राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष और बेंगलुरू पुलिस प्रशासन का विशेष सहय़ोग रहा है.

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.