लोहरदगा(LOHARDAGA) - दीपावली के शुभ अवसर पर लोहरदगा जिला मुख्यालय में डीसी दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा शिक्षा दीपोत्सव का उद्घाटन किया गया. बता दें कि यहां जिले के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी. साथ ही सभी विधार्थियों को पुस्तक और गाइडलाइन देने का कार्य किया जाएगा. मौके पर डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने उद्घाटन के बाद कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा कमिटी का गठन किया जाएगा.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
