✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आपत्तिजनक फ़ोटो शेयर करने के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:06:50 PM

पलामू(PALAMU): सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और कमेन्ट या इसका किसी भी तरह का मिसयूज करने वालों की अब खैर नहीं है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बिहार के एक युवक ने सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक फोटो फॉरवर्ड किया था. जिसके बाद आरोपी को पलामू जिले के छत्तरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार जिले के गिरफ्तार आरोपी छतरपुर थाना अंतर्गत सरईडीह नौडीहा बाजार मार्ग के रजमनडीह डिग्री कॉलेज में स्टोर कीपर के रूप में कार्यरत था. उसका नाम रामबिलास पासवान है और वह बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है.

इसकी जानकारी छतरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने दी. रामबिलास पासवान के विरुद्ध छतरपुर थाना में आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या 189/21 दर्ज थी. मामले में उन्होंने बताया कि रामबिलास के विरुद्ध राजमंडीह गांव के ही एक अभिभावक ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया था, जिसमे यह बताया गया था कि आरोपी कुछ आपत्तिजनक फोटो होने वाले उनके दामाद को भेज कर सबंध तुड़वाने की कोशिश कर रहा था. साथ ही वह यह फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर परिवार को बदनाम करना चाह रहा था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रिपोर्ट: अरविंद अग्रवाल छत्तरपुर (पलामू)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.