✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो दिव्यांग भाईयों के लिए दिवाली बना खास, निजी संस्थाओं ने दिया व्हीलचेयर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:14:35 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) - दीपावली का अर्थ सिर्फ अपने घर को खुशियों और रौशनी से नहीं भरना है, बल्कि छोटे छोटे कदमों और मदद से दूसरों को भी सहयोग करना है ताकि वे भी खुशी खुशी दीवाली मना सकें. इसी भावना के तहत लौहनगरी में लोग एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं. अंकित आनंद, नाम्या फाऊंडेशन और अन्य लोग आभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों की दीपावली को खास बनाने में जुटे हैं.

दो दिव्यांग भाईयों को दीवाली के ऐन पहले मिला व्हील चेयर का सहारा

टेल्को के घोड़ाबंधा के खापचाडुंगरी बस्ती निवासी दो दिव्यांग भाईयों की दीपावली खास बनाने की दिशा में अंकित आनंद के आग्रह पर कई संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया. राम कर्मकार और मेघनाथ कर्मकार दिव्यांगता के कारण चलने फिरने में असामर्थ्य हैं. उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत थी. इस बाबत जानकारी मिलने पर शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अध्यक्ष अंकित आनंद ने सोमवार देर रात ट्वीट करते हुए जिला उपायुक्त और  पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से उचित संज्ञान लेने का आग्रह किया. इसपर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक सह नाम्या फाऊंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने शीघ्र सहयोग का भरोसा दिलाया. मंगलवार सुबह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल गोयल ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इन भाईयों के सहयोग के लिए 1 व्हीलचेयर भेंट करने की इच्छा जताई. वहीं दूसरी ओर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिडटाउन ने भी एक व्हीलचेयर का सहयोग मुहैया कराया. मंगलवार शाम नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी और अंकित आनंद की मौजूदगी में खापचाडुंगरी के दिव्यांग भाईयों को व्हीलचेयर भेंटकर धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी गई.

24 घन्टों के अंदर मिली सभी जरुरी सामान

इस दौरान बस्ती के लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने कुणाल षाड़ंगी के समक्ष अपनी कई समस्याओं को रखा. कच्चे सड़क, खराब चापाकल और अधूरे शौचालय निर्माण विषयक बातों पर भी उचित समाधान का निवेदन किया. कुणाल षाड़ंगी ने इसपर अंकित आनंद को शीघ्र पहल करने को निर्देशित किया ताकि विभागीय समन्वय स्थापित कर समस्याओं का जल्द निराकरण संभव हो. इस दौरान महिलाओं, बच्चों और युवकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दिव्यांग राम कर्मकार और मेघनाथ कर्मकार के प्रति पूरे बस्ती और स्थानीय लोगों की सहानुभूति रहती है. उन्हें महज़ 24 घन्टों के अंदर जरूरी मदद मिलने से बस्तीवासियों ने इसके लिए कुणाल षाड़ंगी और अंकित आनंद के प्रयासों को सराहा. अंकित आनंद ने इस मानवीय सहयोग के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी, सदस्य राहुल गोयल और रोटरी क्लब ऑफ पटना मिडटाउन के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर स्वाधीन बैनर्जी, पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी सहित काफ़ी तादाद में स्थानीय बस्तीवासियों का जुटान रहा.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.