✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रात से गायब युवक सुबह मिला फंदे पर लटका, यह था मामला

BY -
Vikas Kumar  Saraikela
Vikas Kumar Saraikela
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:43:42 PM

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला जिले के राजनगर थाना के बांदू गांव में 35 वर्षीय धनू मार्डी नामक युवक ने लूंगी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात की है. सूचना मिलने के बाद आज राजनगर थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया.
परिवारवालों के मुताबिक लगभग 6 माह पूर्व धनू मार्डी की शादी हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य था. परंतु इधर एक सप्ताह से किसी मानसिक तनाव से वह गुजर रहा था. केवल पत्नी से बात करता था. घर के अन्य सदस्यों एवं आसपास के लोगों से बातचीत कम कर दिया था. बीती रात धनू घर से गायब था. आज सुबह गांव के कुछ लोगों ने गांव के डुंगरी में लूंगी से पेड़ पर झूलता हुआ उसका शव देखा. परिवार वालों को इसकी सूचना दी. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई.  इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली. अभी पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.