देवघर (DEOGHAR): बिना परमिट का बड़े पैमाने पर ट्रक और हाइवा से गिट्टी देवघर से बिहार भेजा जा रहा है. समय-समय पर संबंधित अधिकारियों की ओर से कार्रवाई करने के बाबजूद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. माफिया गिरोह धड़ल्ले से बिना कागजात के ट्रक पर गिट्टी ओवरलोड कर हाइवे के रास्ते उसे बिहार भेजने का काम करते हैं. इसकी सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र रजक ने टीम के साथ जांच अभियान चलाया और जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ के पास 16 ट्रक और हाइवा को जब्त किया.
माफियाओं के बीच मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार सभी गाड़ियों पर गिट्टी लदा हुआ मिला. किसी भी गाड़ी चालक के पास न तो किसी प्रकार का चालान है और न ही कोई कागजात. इतना ही नहीं अधिकांश गाड़िया ओवरलोड भी है. डीटीओ ने जब्त गाड़ियों को जसीडीह थाना पुलिस को सौंप दिया है. इस कार्रवाई से पत्थर माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है.
रिपोर्ट: रितुराज सिंह, देवघर
