✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: जिले के 16 प्रखण्ड सूखाग्रस्त घोषित, बीडीओ को माइक्रोप्लान तैयार कर किसानों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:08:23 PM

रांची(RANCHI): जिले में कम वर्षा के कारण किसानों को हुई क्षति की भरपाई करने को लेकर प्रशासन ने कमर कस लिया है. रांची उपायुक्त ने बैठक कर सभी BDO को किसानों का आवेदन CSC के माध्यम से लेने निर्देश दिया. सभी पंचायतों में CSC को टैग कर किसानों का आवेदन ऑनलाइन कराया जाएगा. इस आवेदन के लिए एक रुपये का भुगतान करना होगा. रांची जिले के 16 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया है. इन 16 प्रखंडों के किसान अपना आवेदन 30 नवंबर तक ऑनलाइन करा सकेंगे.  

कांके और राहे प्रखंड को छोड़ कर सभी सूखाग्रस्त

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची जिला में कांके और राहे प्रखंड को छोड़कर 16 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. उन्होंने इन प्रखंडों के प्रभावित कृषक परिवारों और भूमिहीन कृषक मजदूर को आनुग्राहिक राहत भुगतान के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए प्रज्ञा केंद्रों को पंचायतवार टैग करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ देने के लिए आवश्यकता पड़े तो किसानों का डोर टू डोर निबंधन भी कराएं. उपायुक्त द्वारा प्रत्येक प्रज्ञा केंद्र का प्रभारी भी बनाए जाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ देने के लिए किसानों को चिन्हित करने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन करें और इसमें मुखिया, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति को भी शामिल करें. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को माइक्रोप्लान तैयार कर किसानों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.

कैम्प लगाकर लिया जाएगा आवेदन

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने एक सप्ताह में पंचायतवार कैंप लगाकर प्रज्ञा केंद्र को टैग करते हुए सुखाड़ प्रभावित किसानों और भूमिहीन कृषक मजदूर जिनकी कृषि आधारित आजीविका का साधन सुखाड़ से प्रभावित हुआ हो, उनका ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जारी एसओपी के अनुरूप प्राप्त आवेदनों का सत्यापन भी सुनिश्चित करें.  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू अजय कुमार, अपर समाहर्त्ता, रांची राजेश बरवार, अपर समाहर्त्ता (नक्सल) रामवृक्ष महतो, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीएससी मैनेजर, ईडीएम और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. 

Tags:16 blocks of Ranchi district are declared droughtBDORanchi districtreceive applications from farmersDCRANCHI DDCVIDEO CONFRENCINGRANCHI FARMER

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.