✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची सदर अस्पताल के विकास पर खर्च होंगे 1.53 करोड़ रुपये, परियोजना को मिली मंजूरी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:19:07 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के सदर अस्पताल के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने 1.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह राशि मंजूर की है. विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार, यह धनराशि तीन अलग-अलग योजनाओं के तहत खर्च की जाएगी, इसमें: 
•    अस्पताल की आठवीं मंजिल पर शेड, एसीपी और फॉल्स सीलिंग के लिए 24.28 लाख रुपये,
•    MCH बिल्डिंग में टॉयलेट निर्माण, सीढ़ी रेलिंग और एमएस ग्रिल लगाने के लिए 29.49 लाख रुपये,
•    अस्पताल भवन की बाहरी रंगाई व रोशनाई के लिए 99.98 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

इन सभी निर्माण कार्यों को भवन निर्माण विभाग, कार्य प्रमंडल संख्या-01, रांची द्वारा पूरा किया जाएगा. परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी से ली जाएगी, जबकि कार्यों की निगरानी सिविल सर्जन, रांची करेंगे. निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी योजनाओं का भुगतान संबंधित हेड के अंतर्गत किया जाएगा और कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो और वीडियो रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग में जमा कराए जाएंगे.

इस योजना का उद्देश्य सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों के पूरा होने के बाद अस्पताल का वातावरण और ढांचा पहले से अधिक आधुनिक और सुविधाजनक हो जाएगा.

Tags:ranchijharkhand updateranchi updateranchi sadar hospitalsadar aspatalnews updatejharkhand latest updatesadar hospital ranchidevelopment of Ranchi Sadar Hospitallatest update jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.