☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जोगता के मोदीडीह कोल् डंपर पर लोड हुए 13 ट्रक, जानिए यहां अशांति का क्या है मुख्य कारण 

जोगता के मोदीडीह कोल् डंपर पर लोड हुए 13 ट्रक, जानिए यहां अशांति का क्या है मुख्य कारण 

धनबाद(DHANBAD) : जोगता के मोदीडीह कोल् डंपर पर शनिवार को शांति रही. 17 गाड़ियां कोयला लोड करने के लिए अंदर गई और 13 गाड़ियां कोयला लेकर बाहर भी निकल गई. आज कहीं कोई विरोध नहीं दिखा. आपको बता दें कि शुक्रवार को इसी डंप पर कोयला पीकिंग और ब्रेकिंग के लिए जबरदस्त बवाल हुआ था. दो गुटों ने मोर्चाबंदी की थी. पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी हो रही थी. आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए थे, जबकि एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुए थे. एक गुट विधायक ढुल्लू महतो का समर्थक है तो दूसरा गुट पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थक बताए जाते हैं. यहां अभी पीकिंग-ब्रेकिंग के लिए ₹260 प्रति टन भुगतान किया जाता है, जबकि ₹400 की मांग की जा रही है.

गुट में बांटकर टकरा रहे है मजदूर 
 
इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. सोमवार को दोनों पक्षों की प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता होगी. उसके बाद दर का निर्धारण होगा. आपको बता दें कि कोलियरी के डंप पर कहीं ना कहीं रोज विवाद होता है और विवाद भी इतना तेज होता है कि संभालना पुलिस और सीआईएसएफ के लिए भी मुश्किल हो जाता है. गुटों में बटे लोग एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू रहते हैं.  हथियार चमकाए जाते हैं, फायरिंग की जाती है, बम फोड़े जाते हैं. फिलहाल कतरास इलाके में अधिक अशांति है. 

 

 

Published at:08 Oct 2022 06:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.