☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के मानगो में भारत फाइनेंस में 13 लाख की डकैती, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के मानगो में भारत फाइनेंस में 13 लाख की डकैती, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित उमा अस्पताल के पीछे भारत फाइनेंस में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. पांच की संख्या में आए अपराधियों ने कार्यालय का दरवाजा खुलवाकर वहां रखे 13 लाख रूपये की डकैती कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास लगे सीसीटीवी की जांच की.

हथियार के बल पर खुलवाया दरवाजा 

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद टुडू ने बताया कि भारत फाइनेंस के कर्मियों की ओर से बताया गया कि देर रात 11.30 बजे एक अपराधी आया और हथियार दिखाते हुए कार्यालय का दरवाजा खोलने को कहा. इसी बीच पांच अपराधी अंदर आए और कार्यालय में रखे 13 लाख रुपए ले गए. हालांकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है वहीं सभी कर्मी अपना बयान बार बार बदल रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:03 Feb 2023 06:14 PM (IST)
Tags:13 lakh robbery in Bharat Finance in Mango Jamshedpurjamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.